आदित्य बिरला समूह की दूरसंचार कंपनी आइडिया सेल्युलर लिमिटेड का शुद्ध लाभ समाप्त हुए वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 278 करोड़ 20 लाख रुपए रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के 192 करोड़ 34 लाख रुपए से 44.63 प्रतिशत अधिक है।
तिमाही के दौरान आइडिया की आय 50.46 प्रतिशत बढ़कर 1319.45 करोड़ रुपए से 1985 करोड़ 26 लाख रुपए पर पहुँच गई।
वर्ष 2007-08 में कंपनी का शुद्ध लाभ 108.02 प्रतिशत बढ़कर 502 करोड़ 6 लाख रुपए से 1044 करोड़ 39 लाख रुपए और आय 4387.33 करोड़ रुपए के मुकाबले 53.56 प्रतिशत अधिक 6737.45 करोड़ रुपए रहा।
|