मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रिलायंस द्वारा अधिग्रहण
देश की मोबाइल सेवा वर्ग की दूसरी बड़ी रिलायंस कम्यु‍निकेशंस लिमिटेड ने अमेरिका की ईवेवज को अधिग्रहीत किया है।

कंपनी की तरफ से जारी वक्तव्य के मुताबिक समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही के परिणामों की घोषणा को देखते हुए सौदे के लेनदेन का खुलासा नहीं किया है। अमेरिका की कंपनी फोर्थ जेनरेशन '4 जी' सेवाएँ चलाती है और वह 48 सेवाओं को विश्वभर में शुरू करेगी।

रिलायंस ने कहा है कि यह अधिग्रहण कंपनी की वैश्विक इकाई रिलायंस ग्लोबलकॉम द्वारा किया गया है और इसके लिए धन आंतरिक सौदों से अदा किया जाएगा।

रिलायंस कम्यु‍निकेशंस का अगले दो-तीन साल में वीमैक्स में 50 करोड़ डॉलर निवेश की योजना है। इसमें उभरते देशों को केन्द्र बनाकर 50 देशों में वॉयस सेवाओं को शुरू किया जाना शामिल है।
और भी
बीएसएनएल नहीं लाएगा आईपीओ
ब्लैकबेरी मसले का समाधान
विकास की ओर अग्रसर है एयरटेल
टेलीफोन को लाइसेंस फीस में छूट
सत्यम ने खरीदी बेल्जियम की कंपनी
सत्यम ने किया अधिग्रहण