सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड 'बीएसएनएल' ने प्रस्तावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम 'आईपीओ' टाल दिया है।
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक कुलदीप गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि पर्याप्त कोष होने के कारण कंपनी ने आईपीओ टाल दिया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक होने पर आईपीओ लाया जाएगा। बीएसएनएल ने जनवरी में आईपीओ लाने की घोषणा करते हुए 40 हजार करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई थी।
कंपनी ने कहा था कि यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इससे पहले रिलायंस पावर का 11 हजार करोड़ रुपए कार आईपीओ बाजार में आया था। हालाँकि इस आईपीओ का कर्मचारियों ने तीखा विरोध किया था। बीएसएनएल ने कहा था कि यह विनिवेश नहीं होगा लेकिन नए शेयर जारी होने से कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी घट जाएगी।
कंपनी योजना चालू वित्त वर्ष में मोबाइल और ब्रॉडबैंड नेटवर्क में 15 हजार करोड़ रुपए तथा वर्ष 2010 तक दूरसंचार के आधारभूत ढाँचे में 60 हजार करोड रुपए निवेश करने की है।
|