अग्रणी सॉफ्टवेयर निर्यात कंपनी टाटा कंल्सलटेंसी सर्विसेस लिमिटेड (टीसीएस) की वित्त वर्ष 2007-08 में समग्र बिक्री 22863.39 करोड़ रुपए तक पहुँच गई है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह 18685.21 करोड़ रुपए तक रही थी।
कंपनी का इसी अवधि में शुद्ध मुनाफा 5026.02 करोड़ रुपए रहा जबकि पिछले वर्ष के अंत तक 4212.63 करोड़ रुपए रहा था। टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एस. रामदुरई ने कहा कि कंपनी के राजस्व में 22.36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
वित्त वर्ष 2007-08 की अंतिम तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार 2.95 प्रतिशत गिरकर 6098 करोड़ रुपए रहा गया जबकि शुद्ध मुनाफा 6.71 प्रतिशत घटकर 1245 करोड़ रुपए रहा गया।
|