मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इलेक्ट्रॉनिक्स का बढ़ता कारोबार
ऊँची आर्थिक विकास दर की बदौलत देश में इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर का कारोबार वर्ष 2015 तक 360 डॉलर तक पहुँचने की संभावना है।

पीएचडी उद्योग एवं वाणिज्य मंडल के एक ताजा अध्ययन के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर का कारोबार देश में 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। किसी भी क्षेत्र के मुकाबले यह सर्वाधिक है। इससे देशभर में रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो रही है।

पीएचडी के अध्यक्ष एलके मलहोत्रा ने कहा कि माइक्रो चिप के संदर्भ में देश में व्यापक संभावनाएँ मौजूद हैं। पीएचडी के आकलन के अनुसार देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की उपभोग दर तेजी से बढ़ रही है।

सरकार को इस संबंध में अतिसक्रियता बरतते हुए कदम उठाने चाहिए। फिलहाल देश में इलेक्ट्रॉनिक्स का कुल उत्पादन 16 अरब डॉलर का है और बाकी की जरूरत के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण आयात किए जाते हैं।
और भी
ऑस्ट्रेलिया में केन्द्र खोलेगा सत्यम
टाटा कम्यूनिकेशन का विस्तार
केबल टीवी मामले की तिथि बढ़ी
इन्फोसिस के बढ़ते कदम
एयरटेल से जुड़े मेनन
क्वालकॉम भारत में निवेश करेगी