भारत की सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की चौथी बड़ी कंपनी सत्यम कम्प्यूटर सर्विसेज लिमिटेड अमेरिकी बाजार पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी विस्तार योजना के तहत ऑस्ट्रेलिया में सॉफ्टेवयर विकास और सहायक सुविधा केन्द्र की स्थापना करेगा। सत्यम ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में स्थापित किए जाने वाले केन्द्र में 2000 कर्मी रखे जाएँगे। न्यूयॉर्क सूचीबद्ध सत्यम का यह केन्द्र मेलबॉर्न के दक्षिण-पश्चिम जीलोंग में होगा जो ऑस्ट्रेलिया में कंपनी के परिचालन का दुगने से भी बड़ा होगा। सत्यम के ऑस्ट्रेलिया के चार शहरों में 1400 कर्मी काम कर रहे हैं।
मुख्य रुप से बिजनेस सॉफ्टवेयर और बैंक ऑफिस और आउटसोर्सिंग सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली सत्यम की कुल कमाई का आधा अमेरिका से आता है किंतु अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मंदी को देखते हुए वह यहाँ आत्मनिर्भरता कम करने के उद्देश्य से एशिया-प्रशांत और यूरोप में कारोबार फैला रही है।
|