मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टाटा कम्यूनिकेशन का विस्तार
टाटा कम्यूनिकेशन लिमिटेड ने अपनी ग्लोबल वीपीएन सेवाओं का विस्तार मिस्र में करने की घोषणा की है। इसके लिए टेलीकॉम इजिप्ट की अनुषंगी इकाई टीई डाटा एसएई से समझौता किया गया है।

कंपनी के एक बयान के मुताबिक टाटा कम्यूनिकेशन लिमिटेड ने साझेदार कंपनी से नेटवर्क टू नेटवर्क इंटरकनेक्शन 'एनएनआई' समझौता किया है जिससे मिस्र में टाटा की सेवाओं का विस्तार हो सकेगा। इससे कंपनी के वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क 'वीपीएन' सेवा ले रहे ग्राहकों को सुविधा मिलेगी।

बयान के मुताबिक टाटा कम्यूनिकेशन तथा टीई डाटा अपने मल्टी प्रोटोकॉल लेवल स्विचिंग 'एमपीएलएस' को इंटरकेक्ट करेंगे। टाटा इससे पहले भी करीब 40 देशों की कंपनियों के साथ अपने एमपीएलएस के उपयोग के बारे में समझौता किया है जिसे इस वर्ष के अंत तक 50 तक पहुँचाने का लक्ष्य है।
और भी
केबल टीवी मामले की तिथि बढ़ी
इन्फोसिस के बढ़ते कदम
एयरटेल से जुड़े मेनन
क्वालकॉम भारत में निवेश करेगी
याहू ने फिर ठुकराया प्रस्ताव
भारत मे आईक्योर का कॉल सेंटर