मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
केबल टीवी मामले की तिथि बढ़ी
दूरसंचार क्षेत्र की नियामक संस्था भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टेलीविजन सेवाओं पर जारी कंसल्टेशन पेपर पर सभी संबंधित पक्षों के लिए प्रतिक्रिया भेजने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल कर दी है।

ट्राई की एक विज्ञप्ति के अनुसार इससे पहले यह तिथि 15 अप्रैल 2008 तय की गई थी।

गौरतलब है कि ट्राई ने 4 मार्च 2008 को 'रिस्ट्रक्चरिंग ऑफ केबल टीवी सर्विसेज' शीर्षक से एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया था और सभी संबंधित पक्षों से प्रतिक्रिया माँगी थी। आज के बयान में कहा गया है कि इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
और भी
इन्फोसिस के बढ़ते कदम
एयरटेल से जुड़े मेनन
क्वालकॉम भारत में निवेश करेगी
याहू ने फिर ठुकराया प्रस्ताव
भारत मे आईक्योर का कॉल सेंटर
जिकॉंम और सीएनए में करार