कॉल सेंटर प्रोवाइडर कंपनी आईक्योर ने हाल ही में भारत में अपना दूसरा कॉल सेंटर खोलने की घोषणा की है। दिल्ली में अपने इस कॉल सेंटर को खोलने के साथ-साथ कंपनी 2008 के अंत तक 1,000 लोगों को रोजगार देने के विचार में है। आईक्योर के अध्यक्ष व सीईओ विकास कपूर के अनुसार भारत में एक स्थापित कॉल सेंटर उद्योग है और हम पिछले 18 महीनों से इस उद्योग में स्थापित होने की कोशिश कर रहे हैं।
उनका मानना है कि दिन-प्रतिदिन कॉल सेंटर के कर्मचारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्थापित कॉल सेंटर कंपनियों में कार्य करने के अवसर बढ़ रहे हैं। इस साल यह कंपनी भारत, फिलिपीन्स, कनाडा और अमेरिका में प्रसार करने के लिए प्रयासरत है।
|