जिकॉम इलेक्ट्रॉनिक सिक्युरिटी सिस्टम्स ने सिंगापुर की सीएनए समूह से एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के संबंध में एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
कंपनी ने बताया कि समझौता पत्र के अनुसार दोनों कंपनियाँ देश में रिहायशी और वाणिज्यिक भवनों के लिए सुरक्षा प्रबंधन उपायों के लिए संयुक्त उद्यम स्थापित करेंगी। इसमें जिकॉंम की 51 प्रतिशत और सीएनए की 47 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
जिकॉंम इलेक्ट्रॉनिक सिक्युरिटी सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष मनोहर बिदाये ने कहा कि देश में रिहायशी और वाणिज्यिक भवनों में सुरक्षा प्रबंध उपाय उपलब्ध कराने के लिए सीएनए के साथ संयुक्त उद्यम स्थापित करने की बहुत प्रसन्नता है।
|