मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
विप्रो की छ: इकाइयों का विलय
सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की तीसरी बडी कंपनी विप्रो ने कहा है कि उसकी छ: इकाइयों का प्रवर्तक कंपनी में विलय हो गया है। यह विलय 1 अप्रैल से प्रभावी हो गया।

कंपनी ने कहा है कि कर्नाटक, मुम्बई और आन्ध्रप्रदेश उच्च न्यायालयों से इन इकाइयों के विलय की मंजूरी मिल गई है।

बीएसई को भेजी सूचना में विप्रो ने कहा है कि विलय की गई कंपनियों के नाम हैं - विप्रो हैल्थ केयर आईटी लिमिटेड, विप्रो इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग लिमिटेड, क्वानटैक ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड, एमपावर सॉफ्टवेयर सर्विसेज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, एमपैक्ट टेक्नालॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और सीमैंगो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड।
और भी
जब मैकबुक एयर हुआ हैक
आईटी क्षेत्र में प्रशिक्षित लोगों की कमी नहीं
इशारे पर चलेगा कम्प्यूटर
कम्प्यूटर की दुनिया में संस्कृत की पकड़
दिमाग जैसा छोटा कम्प्यूटर तैयार
वोडाफोन लौटाएगी ग्राहकों के पैसे