मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टाटा इंडिकॉम की 'आपात सेवा'
देश में निजी क्षेत्र की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी टाटा सर्विसेज लिमिटेड ने अनूठी आपात सेवा 'आई हेल्प' शुरू की है।

देश में आपात सेवाओं के मामले में यह किसी भी टेलीकॉम कंपनी की ओर से दी जाने वाली अपनी तरह की पहली सेवा है। 'आई हेल्प 44' के नाम से लांच की गई इस सेवा के तहत ग्राहक मोबाइल के जरिये किसी भी आपात स्थिति में अपने परिवार या दोस्तों से तुरंत संपर्क कर सकेंगे।

यह सेवा किसी भी स्थान पर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी। इसके लिए ग्राहकों को केवल स्टार 44 नंबर डायल करना होगा। यह काल मिलते ही तीन नंबरों पर एक साथ मदद की सूचना जारी हो जाएगी।

इससे एसएमएस भी किया जा सकेगा। हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त ग्यारह क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू की गई यह सेवा टाटा इंडीकॉम के प्रीपेड ग्राहकों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

टाटा टेलीसर्विसेज के अध्यक्ष वीएसएस पंकज सेठी ने इस मौके पर कहा कि दुर्घटना, अपराध, हिंसा या किसी और अनहोनी के कारण पैदा आपात स्थिति में ग्राहकों के लिए यह सेवा बेहद उपयोगी होगी।
और भी
50 पैसे में एयरटेल की लोकल कॉल
इशारे पर चलेगा कम्प्यूटर
कम्प्यूटर की दुनिया में संस्कृत की पकड़
माइक्रोसॉफ्ट का विंडो सर्वर 2008 पंजीकृत
खोया हैंडसेट खोजना आसान
आइडिया का 195 रु. में लाइफटाइम