मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब एक साथ जीएसएम व सीडीएमए
रिलायंस कम्युनिकेशन ने गुरुवार को एक ही हैंडसेट के जरिए जीएसएम और सीडीएमए प्रौद्योगिकी आधारित दोनों तरह की मोबाइल टेलीफोन सेवा इसी वर्ष शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी अपनी सभी सेवाओं को एक ब्रांड में समन्वित करेगी।

रिलायंस कम्युनिकेशन के मुख्य सूचना अधिकारी श्री सुमीत चौधरी ने गुरुवार को यहाँ इंडियन मर्चेंट चैम्बर्स द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संचार सम्मेलन के मौके पर संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि कंपनी द्वारा इस सेवा को एक ही ग्राहक सेवा केंद्र से जोड़ा जाएगा। इससे ग्राहक इसका इस्तेमाल एक ही मोबाइल हैंडसेट से बिना कोई परेशानी के कर सकेंगे।

देश में स्पाइस कम्पनी ने ऐसी सेवा पहले ही शुरू कर दी है, पर राष्ट्रीय स्तर पर यह अभी उपलब्ध नहीं है। श्री चौधरी ने कंपनी के टेलीफोन उद्योग के विस्तार के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा- हम अपनी सभी सेवाओं और ब्रांड के एकीकरण की योजना पर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा- रिलायंस कम्युनिकेशन वर्ष 2009 तक अपने नेटवर्क को वर्तमान में 10 हजार नगरों से 23 हजार नगरों तक विस्तारित कर देगा। नेटवर्क को देश के 23 सर्किलों में विस्तारित करने के लिए 9 हजार अतिरिक्त टावरों की जरूरत पड़ेगी। इसे देखते हुए रिलायंस समूह पहले ही रिलायंस इंफ्राटेल नाम से एक अलग कंपनी का गठन कर चुका है और निकट भविष्य में आईपीओ से संसाधन जुटाने की योजना भी है। उन्होंने कहा कि कंपनी एक वर्ष के अंदर देश के 42 शहरों में ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराने के साथ ही रिलायंस वेबवर्ल्ड की संख्या को दोगुना कर देगी।
और भी
फोन रिसीव करें और पैसे कमाएँ
ट्राई ने केबल टीवी पर सुझाव माँगे
आईटी उद्योग का सुनहरा भविष्य
भारतीय पीसी बाजार का विस्तार
जापान के बाजार पर विप्रो की नजर
चिप जीफी से होगी तेज रफतार