मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एस्सार समूह मोबाइल स्टोर का विस्तार
एस्सार समूह की सेल्युलर और कम्प्यूटर उत्पाद बनाने वाली श्रृंखला मोबाइल स्टोर 2010 तक अपने कारोबार का विस्तार करते हुए देशभर में 2500 स्टोर खोलेगी।

कंपनी के वर्तमान में 500 केन्द्र हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि कम्प्यूटर का बाजार हर वर्ष 20, 22 और मोबाइल का 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार की इस रफ्तार में कमी आने की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए कंपनी अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए विस्तार करेगी।

अग्रवाल ने कहा कि कंपनी सभी प्रकार के उत्पादों को आकर्षक दाम पर बेचेगी और इससे अधिक से अधिक ग्राहक कंपनी के स्टोरों की तरफ आकर्षित होंगे।

उन्होंने कहा कि कंपनी मोबाइल स्टोर वेबसाइट को भी सुधारेगी और जल्दी ही ऑनलाइन शॉपिंग सुविधा मुहैया कराएगी।
और भी
एमटीएनएल की मोबाइल टीवी सेवा
नई सेवाओं के साथ एमटीएनएल
बीएसएनएल व ओरेकल सोल्युशंस में करार
पीटीसी का पहला 'प्रोई' अध्ययन केंद्र
सॉफ्टवेयर निर्यात में वृद्धि
हैदराबाद में टीसीएस का अन्य परिसर आरंभ