महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड 'एमटीएनएल' ने दिल्ली में अपनी मोबाइल टेलीविजन सेवा परीक्षण के तौर पर शुरू कर दी है।
एमटीएनएल के कार्यकारी निदेशक एके अरोड़ा ने बताया कि कंपनी यह सेवा व्यावसायिक तौर पर अप्रैल में शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि तब तक एमटीएनएल यह सेवा अपने उन 500 मोबाइल उपभोक्ताओं को मुफ्त दे रही है जिनके पास 349 रुपए प्रतिमाह का असीमित प्लान है। इसमें अभी सात चैनल उपलब्ध हैं।
इस सेवा को वही उपभोक्ता ले सकेंगे जिनके पास जीपीआरएस सुविधा वाला तथा कम से कम 2 एमबी मैमोरी तथा रीयल प्लेयर एप्लीकेशन वाला मोबाइल होगा।
|