नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एवं सर्विस कंपनीज (नैसकॉम) के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान सॉफ्टवेयर के निर्यात से 40 अरब डॉलर से भी ज्यादा आमदनी होगी।
नैसकॉम के सूत्रों के अनुसार घरेलू बाजार से होने वाली आमदनी को भी जोड़ दिया जाए तो इस क्षेत्र की आमदनी 64 अरब डॉलर के आसपास बैठेगी जो कि 33 प्रतिशत से भी ज्यादा की वृद्धि को दर्शाती है।
इससे पहले कहा गया था कि मार्च 2008 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष में सॉफ्टवेयर से मिलने वाले राजस्व में 24 से 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
|