अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की रिलायंस कम्यूनिकेशन लिमिटेड की अनुषंगी इकाई रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड 'आरटीएल' को असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सीडीएमए तकनीक पर आधारित मोबाइल सेवा प्रदान करने का सरकार से लाइसेंस मिल गया है।
बंबई शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से उसे असम एवं पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में मोबाइल सेवा प्रदान करने की सिद्धांततः अनुमति मिली है।
कंपनी पहले से ही यूनिफाइड सर्विस लाइसेंस के तहत जीएसएम तकनीक पर आधारित मोबाइल सेवा उपलब्ध करा रही है। अब वह उक्त क्षेत्रों में जीएसएम के साथ-साथ सीडीएमए तकनीक पर आधारित मोबाइल सेवा उपलब्ध करा सकेगी।
|