भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के 1043 करोड़ 69 लाख रु. की तुलना में 36 प्रश बढ़कर 1419 करोड़ 84 लाख रु. पर पहुँच गया।
इस दौरान कंपनी की कुल आय में 41.46 प्रश की जोरदार बढ़ोतरी हुई। आय 4723 करोड़ 68 लाख रु. से 6682 करोड़ 57 लाख रु. हो गई। भारती समूह का शुद्ध लाभ तिमाही के दौरान पहले के 1033 करोड़ 34 लाख रु. से बढ़कर 1428 करोड़ 56 लाख रु. और कुल आय 4928 करोड़ 18 लाख रु. से 7017 करोड़ 95 लाख रु. पर पहुँच गई।
|