मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईटी कुंभ पूरे शबाब पर
इंदौर में आज मेले का आखिरी दिन
- प्रियंका पांडेय
'लॉजीटेक आईटी कुंभ 2008' का जलवा इस समय अपने पूरे शबाब पर है। आईटी व टेलीकॉम क्षेत्र के जिज्ञासुओं के लिए पिछले दो दिनों से इस महाकुंभ में बहुत कुछ खास रहा है।

NDND
जहाँ इस आईटी कुंभ में आईटी व तकनीकी उत्पादों की भारी रेंज आईटी व गैजेट्स प्रेमियों को लुभा रही हैं, वहीं इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी आईटी प्रशिक्षण कंपनियों ने अपनी ओर आकर्षित किया।

आईटी मेले में शिरकत करने आईं अंबिका द्विवेदी, जो 'क्रिश्चियन एमिनेंट एकेडमी' की छात्रा हैं, ने बताया कि इस बार का आईटी कुंभ देखकर उन्हें ऐसा लग रहा है कि यह कुंभ न सिर्फ कॉरपोरेट क्षेत्र, बल्कि आम आदमी के लिए भी काफी लाभदायक है। उन्होंने कहा कि 'हम कॉलेज में केवल थ्योरी ही पढ़ते हैं, पर आईटी मेले में हम इनका प्रेक्टिकल स्वरूप देखते हैं।

NDND
इस कुंभ में इस बार आई आईटी कंपनियाँ अपनी नवीनतम रेंज के साथ पहुँची हैं। टेक-कॉम की इंदौर की वितरक कंपनी श्री सागरमाथा डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अजय कुमार केडिया ने बताया कि इस बार वे अपनी स्टॉल में यूपीएस और होम थ‍िएटर्स पर अधिक जोर दे रहे हैं। साथ ही कल टेक-कॉम ने अपने विशेष 100 मीटर तथा 350 मीटर नेटवर्किंग तार भी लांच किए हैं।

वहीं दूसरी ओर लेनोवो ने इस बार अपने पाँच स्पीकर्स और वॉटरप्रूफ लैपटॉप्स की भी रेंज निकाली है, जो तीन अलग-अलग मॉडल्स में यहाँ पर उपलब्ध हैं। इन गैडेट्स की श्रृंखला में इंटेक्स जहाँ कैबिनेट्स की नवीनतम रेंज के साथ उतरा है, वहीं जिरॉक्स ने नए रंगीन लेजर प्रिंटर की व्यापक रेंज उतारी है।

इसके साथ ही शाम को वेबदुनिया द्वारा आयोजित क्विज मास्टर एसके कंचन के संचालन में तीन दिनों तक चलने वाला आईटी क्विज का दूसरा दिन आईटी जिज्ञासुओं व विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें भारी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान वेबदुनिया के सीईओ श्री पंकज जैन, सीएफओ श्री राजीव सिंगी व कई माननीय प्रायोजकों ने विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए।

इस तरह इस तीन दिवसीय आईटी कुंभ के दो दिनों में लोगों का जोश व उत्साह देखने लायक रहा।
और भी
इंटरनेट कनेक्शन की धीमी रफ्तार
ग्राहकों को भ्रमित नहीं करें : ट्राई
आईटी कुंभ की तैया‍रियाँ जोरों पर
एचसीएल इंफोसिस्टम्स की बढ़त
वीएसएनएल का नुकसान
एयरटेल को जल्द मिलेगा स्पैक्ट्रम