अगर आप अपने कम्प्यूटर पर इंटरनेट सर्फ कर रहे हैं और इंटरनेट की धीमी गति से परेशान हो चुके हैं, तो जान लीजिए कि यह अगले कई दिनों तक रहने वाली है।
मंगलवार की शाम को भूमध्य सागर में दो भारतीय टेलीकॉम केबिलों के टूट जाने के कारण भारतीय इंटरनेट सेवा चरमरा गई है। सूत्रों के अनुसार पहला टेलीकॉम केबिल मिस्र के एलेक्जेंड्रिया के पास टूटा जबकि दूसरा तार फ्रांस के मारसील के करीब टूटा है।
इससे पश्चिमी एशियाई देशों व भारत के कुछ भागों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है। इस दुर्घटना के कारण भारत के कुछ क्षेत्र अमेरिकी व ब्रिटेन के टेलीकॉम कनेक्शन पर निर्भर हैं। इससे भारतीय इंटरनेट सेवा की गति काफी धीमी हो गई है।
भारत के यह टेलीकॉम केबिल 'फ्लैग' व 'सी-मी-वी' हैं। इन केबिल के तारों के टूटने से इंटरनेट सेवा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फोन सेवा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
|