मध्यप्रदेश टेलीकॉम एंड कम्प्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन (एमपी टीसीटीए) एवं नईदुनिया द्वारा नए कलेवर में 'लॉजिटेक आईटी कुंभ' का आयोजन किया जा रहा है। रेसकोर्स रोड स्थित बाल विनय मंदिर प्रांगण में 1 से 3 फरवरी के बीच यह आयोजन आईटी एंड टेलीकॉम क्षेत्र के बिजनेस कार्निवल के रूप में नजर आएगा।
उच्चतम तकनीक से नागरिकों को अवगत कराने वाली कंपनियों के लिए यह आयोजन किसी कुंभ से कम नहीं होगा। यह आईटी कुंभ कई मायनों में अन्य आईटी आयोजनों से विशेष होगा।
यहाँ शहरवासियों को सामान्य उत्पादों की जानकारी तो मिलेगी ही, साथ ही उच्च तकनीक के उत्पादों से अवगत होने का मौका भी मिलेगा। इसमें अस्सी से भी ज्यादा स्टॉल्स रहेंगे।
उत्पाद कई प्रकार के... नईदुनिया के 'लॉजिटेक आईटी कुंभ' में विभिन्न कंपनियाँ कम्प्यूटर और टेलीकॉम से जुड़े उत्पादों की वृहद रेंज प्रदर्शित करेंगी। इनमें कम्प्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग टेक्नोलॉजीस, नेटवर्क सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, आईपी टेलीफॉनी, वायरलेस, वायफाय, ब्रॉडबैंड, सेल्युलर फोन, ब्ल्यू टूथ एंड वायरलेस टेक्नोलॉजीस, कम्प्यूटर स्टेशनरी, ऑफिस सिस्टम्स, प्रिंटर्स, ईपीएबीएक्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसी आदि प्रमुख रहेंगे।
कम्प्यूटर क्षेत्र की नामी कंपनियाँ इसमें भाग लेंगी। वहीं इंदौर के सभी प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियाँ और मोबाइल फोन निर्माता कंपनियाँ अपने आधुनिक तकनीक के उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी।
|