भारती एयरटेल लि. अपने ग्राहकों को मोबाइल, पीसी और टेलीविजनयुक्त वन एयरटेल अनुभव प्रदान करने हेतु क्षमताओं को बढ़ा रही है। इसके क्रियान्वयन को केंद्र में रखकर भारती एयरटेल ने आईबीएम के साथ वर्तमान संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए करार किया है।
यह समझौता 1500 लाख अमेरिकी डॉलर का है। इस बारे में एयरटेल के डायरेक्टर आईटी एंड इनोवेशन डॉ. जय मेनन ने बताया कि इस करार से उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा मिल सकेगी।
आईबीएम के वाइस प्रेसीडेंट एशिया-पेसिफिक श्री रमेश अवतानी ने बताया कि मोबाइल, ब्रॉडबैंड और टेलीविजन में कस्टर यूनिफाइड सर्विस के जरिए हम देश में टेलीकॉम क्रांति की अगली लहर लाएँगे।
|