मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूएनआई के अधिग्रहण की प्रक्रिया खारिज
कंपनी लॉ बोर्ड ने जी न्यूज के मालिक सुभाष चन्द्रा की कंपनी मीडिया वेस्ट द्वारा देश की अग्रणी समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया (यूएनआई) के अधिग्रहण को खारिज कर दिया है।

बोर्ड ने इस बहुप्रतीक्षित मामले का फैसला सुनाते हुए यूएनआई के करीब 60 प्रतिशत शेयर मीडिया वेस्ट को बेचे जाने की पूरी प्रक्रिया को अवैध ठहराते हुए समाचार एजेंसी के निदेशक मंडल में उक्त कंपनी के शामिल सभी चारों अतिरिक्त निदेशकों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

कई पृष्ठों के लंबे फैसले में बोर्ड ने कहा है कि यूएनआई के शेयर आवंटन की प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं बरती गई है। शेयर आवंटन करते समय यूएनआई के निदेशक मंडल ने कंपनी के गठन के लिए तय किए गए मैमोरेन्डम ऑफ एसोसिएशन के प्रावधानों की पूरी अनदेखी की है।
और भी
ट्राई ने मशविरा पत्र जारी किया
बीएसएनएल के पक्ष में ट्राई
मोबाइल उपभोक्ता में वृद्धि
एप्पल ने बनाया सबसे पतला लैपटॉप
बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल की धमकी
टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए बीमा योजना