ग्रामीण क्षेत्र में दूरसंचार सेवा के लिए मदद देना और इन सेवाओं को ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सस्ता बनना बहुत महत्वपूर्ण है। बीएसएनएल ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में फोन सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है जिसके लिए उसका विस्तृत नेटवर्क है। उसने कहा है कि इस नेटवर्क को बनाए रखना और विस्तार करना महत्वपूर्ण है ताकि ब्राडबैंड सेवाओं को भी बढ़ाया जा सके।
दूरसंचार नियामक ने कहा है कि यदि न्यायसंगत समझा गया तो बीएसएनएल को उसकी ग्रामीण सेवाओं की खातिर सर्वत्र सेवा दायित्व 'यूएओ' कोष से मदद दी जा सकती है। इसके अलावा एडीसी के खत्म होने पर सेवा प्रदाताओं को जो फायदा होगा उसे ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं तक सस्ती सेवाएँ देकर पहुँचाया जा सकता है।
ट्राई ने उम्मीद जताई है कि ऐसे प्रावधान करने से दूरसंचार सेवाएँ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में सस्ती होंगी और तेजी से बढेंगी।
|