मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एप्पल ने बनाया सबसे पतला लैपटॉप
कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी 'एप्पल' ने दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप बनाया है। एप्पल के नए 'मैकबुक एयर' लैपटॉप की कुल मोटाई दो सेंटीमीटर से भी कम है।

सालाना मैकवर्ल्ड समारोह के दौरान एप्पल के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी श्री स्टीव जॉब्स ने इस लैपटॉप के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप जरूर है, मगर किसी भी अन्य लैपटॉप के सामान्य की-बोर्ड को इसमें बरकरार रखा गया है।

इस अवसर पर उन्होंने आईफोन का नया मॉडल भी पेश किया। साथ ही आईरेंटल्स और एक बेतार उपकरण भी पेश किया। यह बेतार उपकरण मैक कम्प्यूटरों और लैपटॉप से अपने आप डाटा का बैकअप लेता रहेगा।
और भी
बीएसएनएल कर्मचारियों की हड़ताल की धमकी
टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए बीमा योजना
सीडीएमए क्षेत्र को बढ़ावा देगा बीएसएनएल
2007 में सूचना-तकनीकी-जालजगत : एक सिंहावलोकन
डायरेक्ट्री पर ट्राई ने माँगे सुझाव
2007 का आईटी उद्योग