मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डायरेक्ट्री पर ट्राई ने माँगे सुझाव
भारतीय दूर संचार नियामक प्राघिकरण (ट्राई) ने फिक्स फोन के लिए एकीकृत टेलीफोन डायरेक्ट्री के प्रकाशन तथा फिक्स फोन और मोबाइल के लिए राष्ट्रीय एकीकृत डायरेक्ट्री पूछताछ सेवा के बारे में एक मशविरा पत्र जारी कर सम्बद्ध पक्षों से सुझाव मांगे हैं।

ट्राई ने सभी पक्षों से इस संबंध में आगामी 24 जनवरी तक राय देने को कहा है। उसने कहा है कि निजी सेवा प्रदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फिक्स फोन तथा मोबाइल सेवा के लिए डायरेक्ट्री सेवा उपलब्ध नहीं है। डायरेक्ट्री पूछताछ सेवा सार्वजनिक क्षेत्र के प्रदाता भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) तथा महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( एमटीएनएल) ही उपलब्ध करा रहे हैं। इस समय प्रकाशित डायरेक्ट्री भी सिर्फ बीएसएनएल उपलब्ध करा रहा है।

ट्राई ने सेकेन्ड्री स्विचिंग एरिया टेलीफोन डायरेक्ट्री प्रकाशित करने के लिये लाईसेंस की सेवा शर्तो तथा फिक्स फोन के लिये एकीकृत डायरेक्ट्री की प्रिटिंग के दिशानिर्देशों के संबंध में सुझाव माँगे हैं। उसने राष्ट्रीय एकीकृत डायरेक्ट्री पूछताछ सेवा के लाईसेंस तथा दिशा निर्देशों और डायरेक्ट्री सेवा से उपभोक्ता के अलग रहने के विकल्प के संबंध में भी राय माँगी है।
और भी
2007 का आईटी उद्योग
लैपटॉप की बढ़ती पहुँच
रिलायंस जीएसएम ग्राहक और बढ़े
स्पेक्ट्रम नीलामी के पक्ष में है ट्राई
बंगाल में आईटी क्षेत्र की प्रगति
आईबीएम को मिला सम्मान