रिलायंस कम्युनिकेशन्स के पिछले महीने तीन लाख 26 हजार 682 जीएसएम ग्राहक और बने जिससे इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाले उसके कुल ग्राहकों की संख्या 56.70 लाख पर पहुंच गई है।
सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया कि नवम्बर 2007 में जीएसएम ग्राहकों की संख्या 61 लाख बढ़ी है। इसके साथ ही देश में कुल जीएसएम ग्राहकों की संख्या 16.62 करोड़ करोड़ हो गई है।
|