मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बंगाल में आईटी क्षेत्र की प्रगति
पश्चिम बंगाल के सूचना प्रौद्योगिकी 'आईटी' मंत्री देवेश दास का कहना है कि हार्डवेयर उद्योग में हुए तीव्र विकास और विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों को सरकार से मिल रहे समर्थन की वजह से राज्य ने साफ्टवेयर विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

दास ने कम्प्यूटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया 'कम्पास' द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी के उद्‍घाटन समारोह को संबोधित करते समय इस विषय पर बताया। मैन्यूफैक्चर एसोसिएशन फॉर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 'मेट' इंडिया ने भी कहा है कि पश्चिम बंगाल के आईटी क्षेत्र में हुए विकास के मद्देनजर राज्य में विनिर्माण कंपनियों के लिए विकास करने का पर्याप्त अवसर है।

मेट के कार्यकारी निदेशक विनी मेहता ने विश्वास जताया कि उत्पादन लागत में कमी लाने और कम्प्यूटर एवं अन्य संबंधित उत्पादों की बिक्री के लिए नए रास्ते खोलने के लिए सरकार कुछ नीतियों में सुधार करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार के पास लंबित पड़े प्रस्तावों को लागू कर दिया गया तो कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर उत्पादों की कीमत 15 प्रतिशत घटेगी।
और भी
आईबीएम को मिला सम्मान
आईटी क्षेत्र में 90 हजार नौकरियाँ
आईआईटी मुंबई को यूनेस्को का खिताब
कम्प्यूटर बताएगा दवाइयों के साइड इफेक्ट
चैटिंग में झूठ पकड़ लेगा कम्प्यूटर
भारत में आईबीएम के 73000 कर्मचारी