सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी वैश्विक कंपनी आईबीएम को अनुसंधान कंपनी फ्रास्ट एंड सुलीवन माक्रेट लीडरशिप अवॉर्ड 2007 मिला है।
आईबीएम की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत में स्टोरेज सोल्यूशंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए कंपनी को यह पुरस्कार मिला है।
कपंनी ने कहा है कि स्टोरेज सोल्यूशंस श्रेणी में उसे मिला यह पुरस्कार यह साबित करता है कि वह भारत की सबसे विश्वसनीय आईटी वेंडर है।
|