आईबीएम कॉर्प की विकासशील देशों में विस्तार योजना तेजी से चल रही है। इस कंपनी ने खुलासा किया है कि भारत में उसके कर्मचारियों की संख्या 73 हजार से अधिक हो गई है, जो पूर्व वर्ष के मुकाबले 40 प्रतिशत अधिक है।
आईबीएम ने हालाँकि अमेरिका में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में आँकड़े नहीं दिए, लेकिन हाल के वर्षों में अमेरिका में कर्मचारियों की संख्या लगभग सवा लाख के आसपास रही है।
|