मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ट्राई की नई समिति
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण 'ट्राई' ग्राहकों को 'मोबाइल नम्बर पोर्टेबिलिटी' यानी पुराने नम्बर को कायम रखते हुए आपरेटर बदलने की सुविधा देने की घोषणा पर अमल के लिए एक संचालन समिति गठित करेगा।

सरकार ने पिछले महीने शुरुआती चरण में चार महानगरों - दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नम्बर पोर्टेबिलिटी शुरु करने की घोषणा की थी। उसने कहा कि अगले चरण में इसे देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा।

ट्राई ने जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि संचालन समिति में आपरेटरों, उद्योग संघ और दूरसंचार विभाग की इंजीनियरिंग इकाई टेलीकाम इंजीनियरिंग सेन्टर 'टीईसी' के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। समिति पोर्टेबिलिटी से जुडे विभिन्न मसलों का समाधान करेगी। इन मसलों में कार्यान्वयन के तरीके, डेटा बेस प्रबंधन के लिए तटस्थ तीसरे पक्ष को तय करना तथा विभिन्न आपरेटरों के बीच विवाद के लिए समाधान का तंत्र स्थापित करना शामिल है। समिति इस काम में लगने वाले समय और शुल्क से जुड़े मसलों पर भी चर्चा करेगी।

ट्राई ने यह भी बताया कि उसका देश में नम्बर पोर्टेबिलिटी के कार्यान्वयन से जुड़े खास मसलों पर एक मश्वरा पत्र भी लाने का प्रस्ताव है। ट्राई ने पोर्टेबिलिटी के बारे में अपनी सिफारिशें मार्च 2006 में दे दी थीं।
और भी
आईआईटी व जनरल मोटर्स में करार
नोकिया चेन्नई संयंत्र पर निवेश
जीएसएम ऑपरेटरों के पक्ष में नीति
नोकिया को बीएसएनएल में दिलचस्पी नहीं
बीएसएनएल का 'बेस्ट होलसेल कैरियर'
50 पैसे में बात करें अमरीका