फिनलैंड की नोकिया चेन्नई स्थित अपने संयंत्र में क्षमता विस्तार पर अगले साल तक साढे सात करोड़ डॉलर यानी करीब 300 करोड़ रुपए निवेश करेगी।
कंपनी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नोकिया भारत और अन्य उभरते बाजारों में तेजी से बढ रही माँग को ध्यान में रखते हुए यह निवेश कर रही है। इससे पहले कंपनी चेन्नई संयंत्र पर 21 करोड़ डॉलर यानी 840 करोड़ रुपए निवेश कर चुकी है।
चेन्नई संयंत्र पिछले साल जनवरी में शुरु हुआ। वहाँ लगभग 6000 लोग काम करते हैं। संयंत्र में होने वाले उत्पादन का आधा हिस्सा घरेलू बाजार में खप जाता है। शेष उत्पादन का पश्चिम एशिया, अफ्रीका, एशिया, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को निर्यात किया जाता है।
|