सीडीएमए मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली देश की अग्रणी कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड 'टीटीसीएल' ने स्पेक्ट्रम आवंटन के मसले पर दूरसंचार विभाग द्वारा प्रस्तावित पैकेज को नकारते हुए इसे भेदभावपूर्ण करार दिया है।
टीटीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने कहा कि यह दुखद है कि स्पेक्ट्रम आवंटन के संबंध में ये प्रस्ताव भी जीएसएम मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के पक्ष में है और इसी कारण से सीडीएमए कंपनियां जीएसएम फ्रीक्वेंसी अपनाने को बाध्य हो रही है क्योंकि उनके लिए स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी नियम काफी उदार है।
उन्होंने कहा कि इन्हीं नियमों के वजह से जीएसएम कंपनियों काफी कम पूंजी निवेश करना पड़ता है।
|