देश की अग्रणी संचार सेवा प्रदाता कंपनी विदेश संचार निगम लिमिटेड 'बीएसएनएल' को वर्ष 2007 के विश्व टेलीकाम पुरस्कार समारोह में 'श्रेष्ठ होलसेल कैरियर' चुना गया है।
दुबई में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में टेलीकाम प्रतिभागियों का चयन कंपनी के सेवा, श्रेष्ठता और उसकी भविष्य की संभावनाओं के आधार पर किया गया। इस साल लगभग सौ कंपनियों ने नौ श्रेणियों में इन पुरस्कारों के लिए अपने आवेदन भेजे थे।
बीएसएनएल को जजों के एक पैनल द्वारा उसकी उत्कृष्ट क्षमता, गुणवत्ता, बेहतर सम्पर्क सुविधा, वैश्विक पहुँच तथा अच्छी ग्राहक सेवा व्यवस्था के कारण 'बेस्ट होलसेल कैरियर' चुना गया। बीएसएनएल के ग्लोबल वाय सोल्यूशन के अध्यक्ष माइकल गुयोत ने टेलीकाम वर्ल्ड अवार्ड्स, मिडिल ईस्ट में चयनित होने को एक अहम सम्मान बताया है।
|