अब मुंबईवासी साधारण फोन से मात्र 50 पैसे प्रति मिनट की दर से अमरीका, इंग्लैंड, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बात कर सकेंगे।
इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी वर्ल्ड फोन इंटरनेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मुंबई में अपनी यह सस्ती इंटरनेट टेलीफोनी सेवा पेश करने जा रही है। इस योजना के तहत मुंबईवासी न्यूनतम 1500 रूपए या उससे अधिक खर्च कर इन देशों में असीमित बातचीत कर सकेंगे।
कंपनी की आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी मुंबई के बाद यह सेवा जल्द ही पुणे, मैसूर, नागपुर, कानपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, पटना, भुवनेश्वर और चंडीगढ के साथ साथ कई अन्य शहरों में शुरू करेगी। इस फोन के साथ कंपनी कई अन्य मूल्य वर्द्धित सेवाएँ प्रदान करेगी।
|