मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब शर्ट करेगी मोबाइल चार्ज
यह कहानी 2020 की है। वत्सला ऑफिस जा रही थी और उसे याद आया कि उसने अपना मोबाइल चार्ज नहीं किया। तत्काल उसने अपनी शर्ट में लगाया और जब वह अपनी टेबल पर पहुँची, तब तक उसका मोबाइल चार्ज हो चुका था।

आज से 13 साल बाद क्या ऐसी शर्ट होगी, जो मोबाइल चार्ज कर देगी। यदि ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों की बात माने तो हाँ। ये वैज्ञानिक इस तरह के कप़ड़े तैयार करने में लगे हैं कि वे कंकाल के बाह्य आवरण की तरह कार्य करे। साथ ही इससे मोबाइल और एमपी-3प्लेयर को भी आसानी से रिचार्ज किया जा सकेगा। ऑस्ट्रेलिया के शोध करने वाले ऐसे कप़ड़े डिजाइन करने की तैयारी में है, जो मनुष्य को सुरक्षा तो दे ही, साथ ही उसकी ऊर्जा का उपयोग भी कर ले।

कई उपयो

इस तरह के वस्त्र सैनिकों के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक रहेंगे। साथ ही सफर में रहने वाले लोगों को भी इससे लाभ मिलेगा। सैनिकों को इन वस्त्रों के कारण भारी-भरकम बैटरियों को लादना नहीं प़ड़ेगा। यह जरूर है कि वे बैटरी पहने होंगे, लादेंगे नहीं। इसके अलावा ये कप़ड़े उनके लिए कवच का भी काम करेंगे।

उदाहरण के लिए भविष्य में बनने वाले कप़ड़े कार्बन नेनोफायबर्स के बने होंगे। यह बुलेटप्रूफ कप़ड़ों का काम करेंगे। आम आदमी के लिए भी ये बहुत उपयोगी होंगे। जैसे इनके जरिए रेडियो चलेंगे, मोबाइल चलेंगे, एमपी-3, मेडिकल उपकरण। इसके अलावा सौर चलित हैंडबैग भी इससे चल सकेंगे।

क्या होगा इनमें

इन वस्त्रों में ऐसे उपकरण लगे होंगे, जो मनुष्य में तरंगों के जरिए चल रही ऊर्जा को विद्युतीय ऊर्जा में परिवर्तित कर सके। इस तरह के कप़ड़े यह ऊर्जा आसानी से बैटरीज में डाल सकेंगे। शोध करने वाले एडम बेस्ट का कहना है कि यह सामान्य कप़ड़ों की तरह ही दिखेंगे, लेकिन उनमें अतिरिक्त क्षमता होगी। (नईदुनिया)
और भी
राजस्थान में आईटी नीति
आईबीएम का सराहनीय कदम
हरीतिमा को बेताब आईटी कंपनियाँ
आइडिया ने बनाया रिकॉर्ड
टेलीफोन ग्राहकों की बढ़ती संख्या
स्पाइस की स्मार्ट डायल सर्विस