मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईबीएम का सराहनीय कदम
आईबीएम इंडिया ने तकनीकी और सूचना को विकलांगों तक आसानी से उपलब्ध कराने के लिए देश में पहली बार 'मानव दक्षता और आकलन केंद्र' स्थापित किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (भारत और दक्षिण एशिया) शंकर अन्नास्वामी ने कहा कि इस केंद्रों की स्थापना से देश में मौजूद विकलांग प्रतिभाओं को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस केंद्र से दृष्टिहीनों, श्रवण शक्तिहीनों विकलांगों को मदद पहुंचाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि इंडिया रिसर्च लैब में स्थित इस केंद्र के माध्यम से विकलांगों के विकास के लिए सरकार, निगमों, अकादमियों, संस्थानों, शोध केंद्रों और स्वयं सेवी संगठनों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं के आकलन के लिए एक साथ काम करने का अवसर उपलब्ध कराया जा सकता है।
और भी
हरीतिमा को बेताब आईटी कंपनियाँ
आइडिया ने बनाया रिकॉर्ड
टेलीफोन ग्राहकों की बढ़ती संख्या
स्पाइस की स्मार्ट डायल सर्विस
दूरसंचार कंपनियों की बैठक
भारती एयरटेल की चुनौती