पंजाब की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइस ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 'स्पाइस स्मार्ट डायल' सेवा शुरू की है जो स्विच ऑफ या अनुपलब्ध स्पाइस नंबरों को बार-बार डायल करती रहेगी।
स्पाइस की ब्रैंड एम्बेसडर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक भव्य समारोह में इस नई सेवा को लांच किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्पाइस स्मार्ट डायल सेवा भारत में अपनी तरह की एक अनूठी पेशकश की है और इसका हिस्सा बनना सचमुच रोमांचकारी अनुभव है।
स्पाइस की ओर से देश में पहली बार शुरू की गई यह सेवा स्विच ऑफ या अनुपलब्ध स्पाइस नंबरों के उपलब्ध होते ही कॉल को अपने आप कनेक्ट कर देगी। स्पाइस की यह सेवा मुफ्त है और इसके लिए किसी किस्म के विशेष शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। इसके लिए सामान्य कॉल दरें लागू हैं। स्पाइस की यह सेवा तत्काल प्रभाव से स्पाइस के सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराई गई है।
|