मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टाटा टेक्नोलॉजी का ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल
टाटा टेक्नोलॉजी आइक्स सूचना व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम उठा रहा है। अब जल्द ही टाटा टेक्नोलॉजी अपना ऑनलाइन इंजीनियरिंग प्रशिक्षण पोर्टल लेकर आ रहा है।

‘www.myigetit.com’ नामक इस पोर्टल के बारे में आइक्स के अध्यक्ष केविन नोए ने बताया कि इसका उपयोग विश्व भर के पचास देशों से 73,000 से भी अधिक इंजीनियर वर्तमान में कर रहे हैं। इसलिए हमने इस पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण की इस विशेष व्यवस्था को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया है।

इस पोर्टल पर दी जाने वाली सुविधाओं में विशेष तौर पर निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है-

• आईटी प्रोफेशनल सर्टिफिकेट प्रोग्राम - इनमें मूल रूप से एनएक्स, कैटिया, सॉलिड वर्क्स, सॉलिड एज, ऑटो कैड, इन्वेंटर और प्रो-ई वाइल्डफायर में सर्टिफिकेशन कोर्स।
• चौबीस घंटों तक प्रशिक्षण व्यवस्था के साथ चैट सुविधा भी उपलब्ध होगी।
• पोर्टल पर मौजूद ‘ट्रेनिंग ओनली’ और ‘ट्रेनिंग व सोशल नेटवर्किंग’ जैसी विकल्पों के तहत बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था।
• बेहतर टेक्नीकल सर्च के साथ गूगल सर्च सुविधा की उपलब्धता।
• बेहतर और आसान लुक
• ऑनलाइन खरीददारी की व्यवस्था।
और भी
थ्री-आई इंफोटेक ने अमेरिकी कंपनी खरीदी
बीएसएनएल की सिम डाकघरों से मिलेगी
दिसंबर में होगा इंडिया टेलीकॉम 2007
टीसीएस की एक और कामयाबी
एयरटेल का ओरेकल से करार
अब यूट्यूब पर नहीं दिखेंगे कॉपीराइटेड वीडियो