मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
थ्री-आई इंफोटेक ने अमेरिकी कंपनी खरीदी
आईटी क्षेत्र की कंपनी 3आई इंफोटेक ने अमेरिका की जे एंड बी सॉफ्टवेयर इंकार्पोरेशन और उसकी सहायक इकाइयों को लगभग 100 करोड़ रु. में खरीद लिया है।

3आई इंफोटक ने शेयर बाजार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में जे एंड बी से करार हो गया है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ वी. श्रीनिवासन का कहना है कि इस अधिग्रहण से ब्लू चिप यानी बीएफएसआई क्षेत्र में कंपनी की वैश्विक स्थिति मजबूत होगी।

जे एंड बी सॉफ्टवेयर के अध्यक्ष और सीईओ राबर्ट बार्टलेट ने कहा कि 3आई इंफोटक के साथ साझेदारी से अमेरिका और अन्य बाजारों में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी।
और भी
बीएसएनएल की सिम डाकघरों से मिलेगी
दिसंबर में होगा इंडिया टेलीकॉम 2007
टीसीएस की एक और कामयाबी
एयरटेल का ओरेकल से करार
अब यूट्यूब पर नहीं दिखेंगे कॉपीराइटेड वीडियो
‘बेस्ट गैजेट ऑफ ऑल टाइम’- ऐप्पल आइपॉड