टेलीकॉम क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिसंबर के महीने में ‘इंडिया टेलीकॉम 2007- डिजिटल डिवाइड टू डिजिटल अपॉर्च्यूनिटीज’ नामक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण होगी।
इस सम्मेलन और प्रदर्शनी के मुख्य बिंदु टेलीकॉम क्षेत्र के दिनोंदिन विकास पर केंद्रित है। साथ ही यह सरकार, योजना निर्माताओं, औद्योगिक नेताओं और निवेशकों के लिए खुला मंच भी है।
यह सम्मेलन व्यापारिक समझौते, खरीद-फरोख्त, व्यापारिक संपर्कों में मजबूती आदि कार्यों के लिए सटीक स्थल है, जिसका प्रबंधन फिक्की और दूरसंचार विभाग के हाथों में है।
12 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस समारोह का उदघाटन समारोह 16 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
|