मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
टीसीएस की एक और कामयाबी
डॉलर के मुकाबले रुपए की लगातार मजबूती के बावजूद सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा कंसलटेंसी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा पिछले वर्ष की समान अवधि के 931.32 करोड़ रुपए से 23.17 प्रतिशत बढ़कर 1147.11 करोड़ रुपए हो गया है।

कंपनी ने मुंबई शेयर बाजार को बताया कि अंकेक्षित नतीजों के अनुसार आलोच्य अवधि के दौरान उसकी कुल आय पिछले साल की समान अवधि के 3681.20 करोड़ रुपए से करीब 27 फीसदी बढ़कर 4681.49 करोड़ रुपए हो गई।

टीसीएस ने बताया कि आज हुई उसके निदेशक मंडल की बैठक में एक रुपए प्रति शेयर पर तीन रुपए का दूसरा अंतरिम लाभांश घोषित किया है।
और भी
एयरटेल का ओरेकल से करार
अब यूट्यूब पर नहीं दिखेंगे कॉपीराइटेड वीडियो
‘बेस्ट गैजेट ऑफ ऑल टाइम’- ऐप्पल आइपॉड
शादी.कॉम की ‘वेडिंग डिक्शनरी’
गाने डाउनलोड करने की सजा सवा दो लाख डॉलर!
बीपीओ और आउटसोर्सिंग क्षेत्र के बढ़ते कदम