हाल ही में टी3 नामक पत्रिका द्वारा करवाए गए एक समारोह के दौरान आइपॉड बनाने वाली अग्रणी कंपनी ऐप्पल को ‘बेस्ट गैजैट ऑफ ऑल टाइम’ से सम्मानित किया गया है।
तकनीकी की दुनिया में ऑस्कर पुरस्कार जितनी अहमियत रखने वाले इस टी3 गैजेट पुरस्कार समारोह में ऐप्पल का यह एक महत्वपू्र्ण उपलब्धि है।
ऐप्पल की बेहतरीन डाउनलोडिंग सेवा के चलते इसे ‘बेस्ट कस्टमर गैजेट’, ‘बेस्ट म्यूजिक गैजेट’ और ‘बेस्ट गैजेट ऑफ ऑल टाइम’ जैसे सम्मानों से नवाजा गया।
वहीं अन्य समारोहों में भी इसकी आईट्यून्स सेवा को ‘बेस्ट डाउनलोड सर्विस’ और ‘ड्रॉप डेड गॉर्जियस सर्विस’ सम्मान मिले हैं।
|