मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शादी.कॉम की ‘वेडिंग डिक्शनरी’
विवाह संबंधी ऑनलाइन सेवा ‘शादी.कॉम’ ने हाल ही में अपना वैवाहिक शब्दकोश ‘शादी पेज’ लांच किया है, जो विवाह संबंधी जरूरतों के लिए डाटाबेस भी उपलब्ध कराएगा।

‘शादी पेज’ को बनाने के पीछे जोड़ों के विवाह में उन्हें सहायता प्रदान करने का उद्देश्य छिपा हुआ है। इस पेज पर व्यक्ति अपना नाम, शहर का नाम, पिन कोड आदि जानकारियाँ टाइप करके अपने लिए उपयुक्त जोड़े को आसानी से खोज सकता है।

इतना ही नहीं, शादी पेज में 10,000 से भी अधिक कैटेगरी शामिल हैं, जिनमें प्रमुख हैं, ज्योतिष, फैशन, सजावट, भोजन, पर्यटन आदि।

साथ ही इसमें आपको निमंत्रण कार्ड या विवाह के प्लान की सुविधा भी मिलेगी। यह वेबसाइट मुख्य रूप से भारत, अमेरिका और ब्रिटेन के यूजरों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।
और भी
गाने डाउनलोड करने की सजा सवा दो लाख डॉलर!
बीपीओ और आउटसोर्सिंग क्षेत्र के बढ़ते कदम
सात फेरों पर साइबर अपराध का साया
मोबाइल फोन खोने पर नहीं हों चिंतित
ई-मेल पर सूचनाएँ छुपाना जुर्म होगा
ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार टॉवर लगेंगे