मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गाने डाउनलोड करने की सजा सवा दो लाख डॉलर!
गाना डाउनलोड करना उसे इतना भारी प़ड़ा कि इतने में वह उस एलबम की हजारों सीडी खरीद सकती थी। यह कहानी है मिनीसोटा की रहने वाली एक महिला की। उसने 24 गाने ऑनलाइन डाउनलोड कर लिए और उसे 2,20,000 डॉलर का दंड चुकाना पड़ रहा है।

जैमी थॉमस उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने रेकॉर्ड कंपनियों के गाने इंटरनेट से डाउनलोड किए और अब दंड भुगतने की तैयारी है। अमेरिका की रेकार्डिंग इंडस्ट्री ने जैमी व 26000 अन्य लोगों पर इस तरह के मामले दायर किए हैं। पहले उनसे इंटरनेट से बिना अनुमति के गाना डाउनलोड करने के लिए कुछ हजार डॉलर ही माँगे थे, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया। यह मामला अदालत गया और अदालत से इतना दंड भरने को कहा गया।

न्यायाधीशों ने उसके वकील की जिरह नहीं मानी। कॉपीराइट के उल्लंघन और गानों की चोरी की आरोपी जैमी को दोषी पाया गया। पाँच घंटे में फैसला दे दिया गया।

पता कैसे चला?

दरअसल जैमी थॉमस यहाँ एक कंपनी में नौकरी करती है। उसके खिलाफ रेकॉर्ड कंपनियों ने 1702 गाने चोरी करने का आरोप लगाया। यह उसके ऑनलाइन फोल्डर में मौजूद थे। उसे पहले महज 9250 डॉलर का दंड देने को कहा गया था, लेकिन वह चोरी के बाद सीना जोरी करने लगी और मामला अदालत में पहुँच गया। अदालत के फैसले के बाद जैमी और उसके अधिवक्ता ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
और भी
बीपीओ और आउटसोर्सिंग क्षेत्र के बढ़ते कदम
सात फेरों पर साइबर अपराध का साया
मोबाइल फोन खोने पर नहीं हों चिंतित
ई-मेल पर सूचनाएँ छुपाना जुर्म होगा
ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार टॉवर लगेंगे
दूरसंचार लाइसेंस के लिए दिशा-निर्देश 10 दिन में