मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > आईटी खबर
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कार्टून कैरेक्टर इंटरनेट पर देंगे चेतावनी
बीजिंग पुलिस ने इंटरनेट उपयोग करने वालों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने के लिए एक नया काम किया है। कार्टून पुलिस हर आधे घंटे में स्क्रीन पर आकर चेतावनी देती है, गलत और अवैध वेबसाइट को तत्काल बंद किया जाए।

चीन में अक्टूबर माह में कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस होना है। मानवाधिकार गुट मानते हैं कि भाषण के अधिकार का भी हनन हो सकता है। इसी के मद्देनजर इंटरनेट पर भी चौकसी बढ़ाने की बात कही है। इन कार्टून कैरेक्टर का नाम है 'जिंग' और 'चा'। चीनी भाषा में इसका अर्थ पुलिस ही होता है। ये ही देश में आपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखते हैं। वेबसाइट पर निगाह रखने के लिए ये बार-बार चेतावनी देंगे। तिब्बत और ताइवान में भी इस तरह की निगाह रखी जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जरूरत इस बात की है कि सामाजिक स्थिरता को चुनौती देने वाली जानकारियों को हटाया जाए। इसके अलावा सभी ई-मेल, ब्लॉग्स और बुलेटिन बोर्ड की भी जाँच की जाएगी। चीन की सेंसरशिप के बारे में यह कहा जा सकता है कि पिछले कुछ वर्षों में यह व्यवस्थित हो पाई है। इसमें और खुलापन आया है। इस संबंध में निर्णय समाचार-पत्रों में भी छपने लगे हैं और उन पर बहस की जाती है।

देश में प्रचलित 13 बड़ी वेबसाइट में ये दो कार्टून कैरेक्टर नजर आएँगे और हर तीस मिनट में अपने आप स्क्रीन पर प्रकट हो जाएँगे। वर्ष के अंत तक हर वेबसाइट पर ये नजर आने लगेंगे। दरअसल राष्ट्रपति हू जिंताओ भी इस नजरिए के हैं कि पार्टी की बातें बाहर नहीं जाना चाहिए और वे यह भी चाहते हैं कि चीन के लोग नियमों का पालन भी कड़ाई से करें। पिछले दिनों चीन में कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी भी इसी संबंध में हुई थी।
और भी
बच्चों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर रोक नहीं
ट्राई का डीटीएच सेवा इंटरकनेक्शन अधिनियम में संशोधन
अमेरिकी ने बजा दी आईफोन की घंटी
सुरक्षा को पुख्ता बनाएगा सॉफ्टवेयर
दुनिया का सबसे छोटा कम्प्यूटर
टीसीएस को ऑस्ट्रेलियाई से प्रतिष्ठित ऑर्डर