अनुमानित कीमत- (15000 और 16000)रुपए*
दीपावली के अवसर पर मोबाइल प्रेमियों के लिए मोटोरोला खास उपहार लेकर बाजार में उतर रही है। अगर आप थोड़े टेक्नोसेवी हैं तो मोटोरोला का यह हाई-एंड मोबाइल आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।
मोटोरोला के सभी मोबाइल सेटों में यह फोन अभी तक का सबसे स्लिम मॉडल बेहतर माना जा रहा है। साथ ही इसके ‘फ्लैश-फैक्टर’ जो इसे हैलुवा मोबाइल फोन की श्रेणी में लाता है। | मोटोरोला के सभी मोबाइल सेटों में यह फोन अभी तक का सबसे स्लिम मॉडल बेहतर माना जा रहा है। साथ ही इसके ‘फ्लैश-फैक्टर’ जो इसे हैलुवा मोबाइल फोन की श्रेणी में लाता है... |
| |
इसका 2 इंच का बाहरी डिस्प्ले, 240 x320 का पिक्सेल रिजॉल्युशन और इसके 256 हजार रंगों की स्क्रीन सेमी-टच स्क्रीन है। साथ ही इसके फ्लैप को बंद करने का तरीका भी लाजवाब है। बस एक बार इसकी बाहरी स्क्रीन के निचले हिस्से पर एक हल्की सी चपत लगाने पर इसका फ्लैप बंद हो जाता है।
इस फोन के पाँच मॉडल्स बाजार में उपलब्ध हैं, जो 512एमबी से लगाए 2जीबी की मेमोरी में उपलब्ध हैं। बाजार में ये फोन 15000 और 16000 रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं।
*यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
|