मोबाइल हैंडसेट की अग्रणी कंपनियों में से एक नोकिया जल्द ही अपनी मोबाइल तकनीकी को और भी आधुनिक सेवाओं से सजाने के इरादे में है।
हाल ही में नोकिया ने अपने मोबाइल सेटों में नवीनतम प्रणालियों और सॉफ्टवेयरों को लैस करने की योजना बनाई है, जिसके अंतर्गत निम्न बिंदुओं पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है-
• नवीनतम वेब तकनीकी का समावेश • नैनो-तकनीकी और वातावरण की अनुकूलता • इंटरनेट की बेहतर सुविधा • मोबाइल शुल्क के भुगतान की व्यवस्था और आसान बनाना। • ब्रॉडबैंड के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी
साथ ही नोकिया अपने नए और परिष्कृत मोबाइल वेब सर्वर को बाजार में उतारने की तैयारी में है , जो नोकिया अपने एस60 स्मार्टफोन के साथ बाजार में उतार रही है।
|