मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > मोबाइल मेनिया
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यूएमए तकनीक के साथ नोकिया 6301
कीमत- (12,910 रुपए)*
Nokia
PRPR
नोकिया की नई रेंज 6301 ग्राहकों के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए जीएसएम नेटवर्किंग के साथ-साथ डब्ल्यूलैन और यूएमए तकनीकी में भी उपलब्ध है।

93 ग्राम के हल्के वजन वाला यह नोकिया 6301 हैंडसेट 13.1 मिलीमीटर की चौड़ाई का है, जिसके 2 मेगापिक्सेल के कैमरे में 8x डिजिटल जूम की सुविधा भी उपलब्ध है।
यह मोबाइल फोन उपभोक्ताओं के लिए जीएसएम नेटवर्किंग के साथ-साथ डब्ल्यूलैन और यूएमए तकनीकी में भी उपलब्ध है...


वहीं इसके 2 इंच के क्यूवीजीए डिस्प्ले में आपको 240 x 320 पिक्सेल और 16 मिलियन रंगों की सुविधा मिलेगी। जबकि दूसरी ओर इस फोन में मिनी यूएसबी और ब्लूटूथ वी2.0 कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है।

साथ ही इसमें एफएम रेडियो व एमपीथ्री प्लेयर की सुविधा भी उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 12,910 रुपए है।

* यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
और भी
अब भारत में ऐप्पल नेक्स्ट जेनरेशन आईपॉड
सोनी एरिकसन की नई पेशकश
अब आया जी-फोन
ऐप्पल का आईपॉड टच
ब्लैकबैरी के रंग, रिलायंस के संग
नोकिया एन81