मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > मोबाइल मेनिया
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अब भारत में ऐप्पल नेक्स्ट जेनरेशन आईपॉड
Apple
PRPR
ऐप्पल उत्पादों के भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अब ऐप्पल अपने सबसे नए उत्पाद- नैनो, टच और क्लासिक भारतीय बाजार में उतार रहा है।

204 पिक्सेल प्रति इंच के डिस्प्ले वाला आईपॉड नैनो की यह नवीनतम रेंज पिछली जेनरेशन की रेंज से 65 प्रतिशत बड़ा है, जिसका रिजॉल्यूशन 320 x 240 है। केवल एक बार चार्ज करने पर यह आईपॉड 24 घंटे का ऑडियो प्लेबैक देने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजारों में यह सिल्वर, काले, नीले और हरे रंगों में उपलब्ध है।


ऐप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स के अनुसार हमने विश्व के सबसे बेहतरीन म्यूजिक प्लेयर्स को उठाया है और उनमें धमाल मचाने वाले वीडियो प्लेबैक को जोड़ा है। आईपॉड नैनो हर जेनरेशन में बेहतर हो रहा है।

उन्होंने यह भी माना कि हमारा पहला आईपॉड केवल 1000 गानों को ही रख सकता था, जबकि हमारे नवीनतम संस्करण में 40,000 गानों को आप अपनी जेब में रख सकते हैं।
भारतीय बाजारों में ऐप्पल के नौनो, टच और क्लासिक के शानदार और आधुनिक मॉडल जल्द ही भारतीय बाजारों की शोभी बढ़ाने वाले हैं...


वहीं आईपॉड क्लासिक के 80 जीबी के वर्जन में आपको तीस घंटों के प्लेबैक के साथ-साथ पाँच घंटों का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध है। बाजार में इसकी कीमत 14,500 रुपए है जबकि इसके 160 जीबी के वर्जन की अनुमानित कीमत 20,400 रुपए है।*

apple
PRPR
दूसरी ओर आईपॉड टच का 8 जीबी का वर्जन भारतीय बाजार में 17,700 रुपए में उपलब्ध है और 16 जीबी का वर्जन 23,600 रुपए में उपलब्ध है।*

* यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
और भी
सोनी एरिकसन की नई पेशकश
अब आया जी-फोन
ऐप्पल का आईपॉड टच
ब्लैकबैरी के रंग, रिलायंस के संग
नोकिया एन81
नोकिया एन95